Bareli Uttar Pradesh: भुता पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ा नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार भेजा जेल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भुता। बरेली के भुता थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है आरोपी को 12 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर रिछा रोड से पकड़ा गया उसे पर एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है यह मामला 15 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था ।

जब पीड़ित लड़की के पिता ने भुता थाने में लिखित शिकायत दी शिकायत में बताया गया था कि दीपक पुत्र देवराज निवासी भुता उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया इस कृत्य में दीपक के भाई अशोक कुमार और सुनील कुमार ने भी मदद की थी इस संबंध में भुता थाने में मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत दीपक अशोक कुमार और सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था ।

विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64(2)M बीएनएस और 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई है उपनिरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में कांस्टेबल निर्भय कुमार और महिला कांस्टेबल पल्लवी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को भुता थाना क्षेत्र में रिछा रोड से गिरफ्तार किया इस संबंध में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक ने स्वीकार किया कि वह वादी की पुत्री को अपने साथ ले गया था।

और उसने अपनी गलती मानी पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related posts