Varanasi UP…नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता जागरूकता का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता जागरूकता का संदेश

वाराणसी,संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज 6 से 20 मार्च 2026 तक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक उत्सव मना रहा है। इस क्रम में दिनांक 10 मार्च को वाराणसी के कलाकारों ने चौबेपुर बाजार के राम मंदिर एवं 11 मार्च को कैथी घाट, मार्कण्डेय महादेव में स्वच्छता जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज उत्तर प्रदेश में के विभिन्न शहरों एवं गांवों में इस उपक्रम को कर रहा है जिसके लिए स्थानीय कलाकारों के द्वारा नाट्य प्रस्तुति कर नागरिकों को स्वच्छता अभियान से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का प्रयास कर रहा है एवं स्थानीय कलाकारों को अवसर देकर उन्हें सशक्त बनने में भी सहयोग कर रहा है।
नाटक का लेखन एवं निर्देशन बनारस यूथ थियेटर के अध्यक्ष उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्रबुद्धे ने एवं प्रबंधन सचिव अर्चना निगम ने किया। प्रतीक्षा सिंह, अदिति सिंह, राम कृष्ण यादव, नीरज निषाद, बिपिन कुमार, रजनीश यादव, अनिकेत मार्य, ओम प्रकाश मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा, अमन सिंह, भास्कर मिश्रा, शशांक शेखर उपाध्याय, अरुणेश्वर प्रताप सिंह, अम्बरीश दूबे, निरंजन प्रजापति ने सशक्त अभिनय कर दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts