कबीर प्राकट्य स्थल पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने टेका मत्था।

वाराणसी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को संत शिरोमणि कबीर दास की पावन जन्मस्थली कबीर प्रकट स्थल लहरतारा (लहरतारा) पहुँचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। मठ परिसर में उनका डमरू वादन और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
मठ के पीठाधीश्वर गोविंद शास्त्री ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दर्शन के बाद राज्यपाल ने कहा कि कबीर दास के विचार आज भी पूरी मानवता को सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश देते हैं तथा उनकी जन्मस्थली पर आकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।
इस अवसर पर सुमीत सिंह, विनय पांडे, आशीष गुप्ता सहित मठ के संत-सेवादार, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

