Varanasi UP…सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने को लेकर सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने जिलाधिकारी से किया वार्ता

सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने को लेकर सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने जिलाधिकारी से किया वार्ता

वाराणसी घरेलु गैस सिलेंडर की किल्लत से मचा हाहाकार को देखते हुए सपा नेता ने जिला प्रशासन से वार्ता कर लोगो को सिलेंडर उपलब्ध कराने मे मदद किया । विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने शहर मे कई स्थानो पर लड़की के विवाह मे सिलेंडर की वजह से खाना बनने मे आ रही दिक्कत को लेकर लोगो ने सपा नेता को फोन से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था । सपा नेता ने लड़की के वैवाहिक समारोह मे घरेलु गैस सिलेंडर को लेकर वाराणसी के जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने सपा नेता कहने पर लड़की के वैवाहिक समारोह मे खाना बनाने के लिए तुरंत जिला आपूर्ति अधिकारी के बी सिंह को निर्देशित किया । जिसके फल स्वरूप आधे घंटे मे लड़की के घर सिलेंडर लेकर लोग पहुंच गए। सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के फुर्ती से जिलाधिकारी के कार्यो का सर्वत्र सरासना किया गया ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts