Varanasi UP….वाराणसी में संविदा सफाई कर्मियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग, सभापति को सौंपा ज्ञापन।

वाराणसी में संविदा सफाई कर्मियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग, सभापति को सौंपा ज्ञापन।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने आपदा प्रबंधन समिति के सभापति एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी निर्मल के वाराणसी आगमन पर उनसे मुलाकात कर 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा शासन को भेजे जा रहे पत्रों में वास्तविक तथ्यों को शामिल नहीं किया जा रहा है, जिसका उन्होंने विरोध जताया। साथ ही कर्मचारियों की स्थिति से सभापति को लिखित रूप में अवगत कराते हुए वेतन बढ़ोतरी के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया।
इस पर डॉ. लालजी निर्मल ने आश्वासन दिया कि मामले पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष वाराणसी श्रवण कुमार भारती, रतन कुमार, बृजेंद्र कुमार वाल्मीकि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts