Varanasi UP…मंदिर श्रृंगार की परंपरा निभाने के साथ नीलामी विवाद पर गरमाई बैठक

मंदिर श्रृंगार की परंपरा निभाने के साथ नीलामी विवाद पर गरमाई बैठक ||

पहड़िया मंडी के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी,नीलामी प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल ||

आवंटन पत्र व कब्जा न मिलने से व्यापारियों में आक्रोश ||

वाराणसी :- वाराणसी प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति के व्यापारियों द्वारा पहड़ीया मंडी परिसर मे किया गया बैठक का आयोजन | बैठक के दौरान व्यापारियों ने बताया की महाशिवरात्रि की परंपरा के अंतर्गत वर्षों से स्थानीय व्यापारियों एवं बुजुर्गों द्वारा मंदिरों में विशेष श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है | पहड़ीया मंडी क्षेत्र में भी माता रानी का प्राचीन मंदिर स्थापित है जहां पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष विधि -विधान से श्रृंगार एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं | इसी क्रम मे व्यापारियों का साप्ताहिक अवकाश दिवस होने के कारण स्थानीय व्यापारियों द्वारा मंदिर के श्रृंगार एवं आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी | बैठक के दौरान व्यापारियों ने मंदिर की परंपराओं को आगे बढ़ाने एवं कार्यक्रम को और भव्य बनाने पर चर्चा किया |

बैठक मे मंडी समिति द्वारा दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में असंतोष का मुद्दा भी सामने आया | वाराणसी प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति के उपाध्यक्ष बृजेश सोनकर ने कहा की पूर्व में हुई नीलामी में व्यापारियों ने भाग लिया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोली लगाई लेकिन बाद में उचित मूल्य नहीं मिलने का हवाला देते हुए नीलामी को निरस्त कर दिया गया इसके बावजूद कुछ ही दिनों बाद पुनः नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है |

व्यापारियों ने बताया कि नीलामी के समय एक बेसिक प्राइस निर्धारित किया गया था और उसी आधार पर बोली लगाई गई थी उनका कहना है कि जो व्यापारी उच्चतम बोली लगाते हैं उन्हें दुकान आवंटित करना उनका अधिकार है लेकिन इसके विपरीत उन्हें न तो आवंटन पत्र (ऑफर लेटर) दिया गया और न ही दुकानों का कब्जा सौंपा गया |

व्यापारी प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और बार-बार नीलामी निरस्त कर पुनः प्रक्रिया शुरू करना व्यापारियों के साथ अन्याय एवं धोखाधड़ी के समान है |

पहड़ीया मंडी के व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि
(1)- उचित मूल्य की स्पष्ट परिभाषा एवं मानक तय किए जाएं |
(2)- पूर्व में हुई नीलामी के संबंध में स्पष्ट स्पष्टीकरण दिया जाए |
(3)- जिन व्यापारियों ने वैध रूप से बोली लगाई है उन्हें दुकानें आवंटित कर कब्जा दिया जाए |
(4)- भविष्य की नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं न्यायसंगत बनाया जाए |

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे |

बैठक मे वाराणसी प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शास्त्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकराम,दसरथ यादव,उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव,उपाध्यक्ष किशोर कपूर, बृजेश सोनकर,बृजेश सिंह,गोपाल सोनकर (पीबी),महामंत्री ताज मोहम्मद, वित्त मंत्री मो० इरफान,संगठन मंत्री संतोष कुमार सोनकर,कोषाध्यक्ष सलीम अहमद, सह कोषाध्यक्ष संजीव सिंह,महामंत्री ताज मोहम्मद,सहायक महामंत्री संतोष सिंह, बबलू सोनकर (एमडी ),संगठन मंत्री संतोष कुमार सोनकर,कोषाध्यक्ष भैयालाल सोनकर (बीबीसी),मोहम्मद इरफ़ान (धूम ),आय व्यय निरीक्षक महेंद्र मौर्या,सूचना मंत्री दिलीप सोनकर,कानून मंत्री गुलजार अहमद,राहुल सोनकर, कार्यक्रम मंत्री गोपाल सोनकर सहित पहड़ीया मंडी के व्यापारीगण शामिल रहे ||

Related posts