अन्नपूर्णा भवन के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत हाजीपुर बरेसर में चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने किया शिलान्यास

गाजीपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त बनाने एवं राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत ग्राम पंचायत हाजीपुर बरेसर में प्रधान प्रतिनिधि चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने आज सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में भंवर सांई स्थल के समीप ग्राम सभा की भूमि परअन्नपूर्णा भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास की नीव रखी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह भवन ग्राम समाज की आय का साधन बनेगा, और यहां राशन के अलावा अन्य सामानों की भी बिक्री हो सकेगी। उन्होंने बताया कि कोटेदार अभी तक अपने घर अथवा किराए के भवनों से राशन वितरण करते रहे है।लेकिन अब ग्राम पंचायत में निर्मित होने वाले अन्नपूर्णा भवनों से राशन का वितरण किया जाएगा। इस भवन में गोदाम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जिससे राशन की चोरी और कालाबाजारी रुकेगी। भवन में एक बड़ा कमरा दुकान के लिए एवं प्रतीक्षा हाल और जन सुविधा केंद्र के लिए जगह होगी। दुकान पर राशन के अलावा जेनरिक दवाएं और अन्य जरूरी सामान भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण कार्य में लगभग 8:50 लाख रुपए खर्च होंगे। और निर्माण कार्य लगभग 3 महीने में पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद अनिल राय मुख्य अतिथि एवं जिला पूर्ति निरीक्षक खाघ एवं रसद विभाग धीरेंद्र त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान मनसा विश्वकर्मा ने किया।

