नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर “हिन्दू रत्न सम्मान” समारोह हुआ संपन्न।
9 विशिष्ट महिलाएं होंगी सम्मानित


वाराणसी त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर आज एक भव्य एवं दिव्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ “नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह” एवं “हिन्दू रत्न सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन गया
इस अवसर पर समाज, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, खेल एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 9 विशिष्ट महिलाओं को “हिन्दू रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति एवं नववर्ष के आध्यात्मिक महत्व को भी प्रदर्शित किया गया।
फाउंडेशन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जन-जागरण, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान करना है। इसी कड़ी में यह आयोजन हिन्दू नववर्ष के स्वागत के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देता है।
