Varanasi UP…भदोही में प्रभु श्री राम-जानकी मंदिर में दर्शन और वैदिक विद्यापीठ स्थापना पर सार्थक चर्चा।

भदोही में प्रभु श्री राम-जानकी मंदिर में दर्शन और वैदिक विद्यापीठ स्थापना पर सार्थक चर्चा।

भदोही जनपद भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में आज औराई उगापुर स्थित प्रसिद्ध प्रभु श्री राम-जानकी मंदिर में प्रमुख साथियों के साथ दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर जूना अखाड़े के संत थानापति महंत श्यामापति सरस्वती जी महाराज से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान गुरुकुल पद्धति पर आधारित वैदिक विद्यापीठ की शाखा भदोही में स्थापित करने के विषय में सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।
इस प्रयास को सनातन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी धर्म, शिक्षा और संगठन के विस्तार हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related posts