भदोही में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी की बैठक, संगठन विस्तार व वैदिक शिक्षा पर जोर।

भदोही। जनपद के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के आवास पर प्रमुख साथियों के साथ एक आत्मीय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अध्यक्ष लोकेश जोशी, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह रघुवंशी, काशी प्रांत अध्यक्ष प्रमोद पांडे एवं काशी प्रांत प्रमुख महासचिव राजगोपाल पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी को भदोही जनपद में और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गुरुकुल पद्धति पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित वैदिक विद्यापीठ की शाखा भदोही में स्थापित करने पर भी सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कार्य करना है।

