होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।


वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी के 389-शहर दक्षिणी विधानसभा के तत्वाधान में रमन स्मृति लॉन में “होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पीडीए पंचांग के जनक डॉ. अजय चौरसिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर की तीनों विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं, शहर दक्षिणी के सेक्टर, जोनल एवं वार्ड प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंच पर कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली, जहां हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए देश में अमन, शांति और भाईचारे की कामना की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, राष्ट्रीय महासचिव सुधीर चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, विशेष समिति सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद, कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अज़हर अली सिद्दीकी, महानगर मीडिया प्रभारी रामजी यादव सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
