Barabanki Uttar Pradesh: रानी लक्ष्मी बाई स्कूल की बस में अधेड़ की बाइक को मारी टक्कर महिला पुरुष घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना अलमापुर गांव के पास हुई।

अलमापुर निवासी 65 वर्षीय रामलखन और उनकी 55 वर्षीय पत्नी रम्पता अपने खेत से घर लौट रहे थे। वे बारा रजबहा की रायपुर माइनर की पटरी से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही रानी लक्ष्मीबाई हैदरगढ़ की स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रामलखन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सीएचसी त्रिवेदीगंज के डॉ. शशांक तिवारी ने बताया कि रामलखन के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

Related posts