Varanasi UP..भाविप ने हिन्दू नववर्ष मनाया ।

भाविप ने हिन्दू नववर्ष मनाया ।

भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने परमात्मा द्वारा मानव सृष्टि के उत्पन्न दिवस सृष्टि संवत्—मानव संवत्सर (१,९६,०८,५३,१२७वें—एक अरब छानबे करोड़, आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ सत्ताइसवें), कलियुगाब्द, शालिवाहन शक, नवरोज (पारसी नववर्ष), नवरेह (काश्मीरी नववर्ष), गुडी पड़वा (मराठी पर्व) व विक्रम संवत के शुभारम्भ तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी व सम्राट युधिष्ठिर जी के राज्याभिषेक दिवस, आर्य समाज स्थापना दिवस, झूलेलाल (चेटीचंद) जी व बलिराम हेडगेवार जी जयंती—चैत्र शुक्ल प्रतिपदा २०८३ के शुभ अवसर पर परमपिता का आभार व्यक्त करने हेतु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मातृ मंदिर कन्या गुरुकुल की आचार्या गायत्री आर्या व ब्रह्मचारिणियों के ब्रह्मत्व में सपत्नीक प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया, प्रान्तीय निवर्तमान अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, प्रान्तीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ व अन्य शाखाओं से उपस्थित सदस्यों के साथ विश्व के कल्याण, देश की समृद्धि व पर्यावरण संरक्षण हेतु वैदिक यज्ञ किया ।
तत्पश्चात् प्रान्त द्वारा चौराहा सजावट के तहत आवंटित चौराहा गिलट बाजार (निकट संत अतुलानन्द स्कूल) के पास का महाराणा प्रताप चौराहे पर सायंकाल संरक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सदस्याओं व सदस्यों के सहयोग से राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् एवं चौराहा के चारों तरफ दीपक जलाकर हुआ । शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने उपस्थित जनों का स्वागत किया । प्रान्तीय पर्यवेक्षक व सत्र २६-२७ के वित्त सचिव (कोषाध्यक्ष) विवेक तिवारी व निवर्तमान अध्यक्ष कमल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सोनिका गुप्ता, सहधर्मिणी यशोदा बरनवाल, महिला गतिविधि सहभागिता विभा मौर्य व शाखाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन व माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । कमल कुमार सिंह द्वारा विवेक तिवारी को फटका व रवि प्रकाश बरनवाल द्वारा माला पहनाकर तथा टीका लगाकर स्वागत किया गया । इसके पश्चात् उपस्थित सदस्याओं व सदस्यों को टीका लगाकर स्वागत किया गया व मिठाई खिलाई गई तथा राहगीरों को भी टीका लगाकर व मिठाई देकर नवसंवत्सर का शुभकामना संदेश दिया गया । प्रान्तीय निवर्तमान सचिव (पर्यवेक्षक अन्य शाखाओं) के आगमन पर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर प्रान्तीय गतिविधि सहभागिता राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता, अजय-किरण योगाचार्य, दीपक पटेल व नीलम पटेल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Related posts