Varanasi UP..वाराणसी में शिक्षक महासभा का स्वागत अभियान, मूल्यांकन केंद्रों पर लगाया गया फ्लैक्स।

वाराणसी में शिक्षक महासभा का स्वागत अभियान, मूल्यांकन केंद्रों पर लगाया गया फ्लैक्स।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रतिनिधि मंडल, जनपद इकाई वाराणसी द्वारा विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर, पीएमश्री क्वीन्स इंटर कॉलेज, लहुराबीर, भारतीय शिक्षा मंदिर, इंग्लिशिया लाइन कैंट तथा जेपी मेहता नगर निगम कचहरी स्थित मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार पर फ्लैक्स लगाकर प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वागत किया गया। साथ ही महासभा के संकल्प पत्र को भी प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भंते डॉ. धम्मप्रिय (संरक्षक), कुंवर जीत इलाहाबादी (प्रांतीय महामंत्री), नीरज कुमार विमल (प्रांतीय संगठन मंत्री), सुबास सरोज (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य), सत्य प्रकाश पटेल (मंडल उपाध्यक्ष), शैलेन्द्र कुमार गौतम (मंडल महामंत्री), शंकर दीप राम (जिला संरक्षक), सुजीत कुमार (जिलाध्यक्ष), पुष्प चंद्र सागर एवं अनूप भास्कर (जिला संगठन मंत्री), अजय कुमार कुशवाहा (प्रधानाचार्य), मनोज कुमार (प्रवक्ता), अजेंद्र कुमार, जयशंकर सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शिक्षकों के सम्मान, एकता एवं संगठन के उद्देश्यों को सुदृढ़ करने के लिए चलाया जा रहा है।

Related posts