Varanasi UP…विश्व जल दिवस पर ‘रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026’ 22 मार्च को,

विश्व जल दिवस पर ‘रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026’ 22 मार्च को, ।

हजारों धावक देंगे स्वच्छता का संदेश।

वाराणसी। संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर इस वर्ष भी ‘रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में हजारों महिला-पुरुष प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी शुक्रवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने तुलसीघाट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मैराथन दो श्रेणियों में आयोजित होगी।
पहली श्रेणी 10.55 किलोमीटर की होगी, जिसमें प्रतिभागी नमो घाट से दौड़ शुरू करेंगे। यह मार्ग विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला होते हुए रवीन्द्रपुरी, लंका स्थित मालवीय प्रतिमा, रविदास गेट, अस्सी चौराहा होते हुए पुनः तुलसीघाट पर समाप्त होगा।
दूसरी श्रेणी 7 किलोमीटर की होगी, जिसकी शुरुआत भी नमो घाट से ही 2 मिनट बाद होगी। यह मार्ग विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला से होते हुए भदैनी के रास्ते तुलसीघाट तक पहुंचेगा।
पुरस्कारों की बात करें तो 10.55 किमी दौड़ के विजेताओं को क्रमशः 21,000 रुपये, 16,000 रुपये और 11,000 रुपये नकद दिए जाएंगे। वहीं 7 किमी दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 15,000 रुपये, 10,000 रुपये और 7,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
मैराथन के प्रायोजक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टाइडर्स फाउंडेशन हैं। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण जारी है, जिसमें 7 किमी दौड़ के लिए 118 रुपये और 10.55 किमी के लिए 295 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमो घाट पर प्रातः 6 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक आशीष पांडेय द्वारा किया जाएगा। मैराथन के समापन के बाद तुलसीघाट पर पुरस्कार वितरण एवं सभा का आयोजन होगा।

Related posts