Varanasi UP…गणगौर पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

गणगौर पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी गंगा शाखा द्वारा मारवाड़ी समाज भवन, लक्सा में गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चाट एवं हाउसी की विशेष व्यवस्था के साथ आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनका उपस्थित जनों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्षा विनीता प्रसाद, सचिव सिल्की अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल सहित सम्मानित पूर्वाध्यक्षाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा मीनू पोद्दार, नीतू नवलगरिया, मिली डिडवानिया, गरिमा नवलगडिया, मेघा यादुका, पिंकी अग्रवाल एवं संध्या अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर गवरजा माता की आकर्षक झांकी के दर्शन किए एवं विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts