सोनकर समाज वाराणसी का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न।
भाईचारे और एकता का संदेश।


वाराणसी, सोनकर समाज, वाराणसी द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सायं 4:00 बजे से सोनकर धर्मशाला, टकटकटपुर में भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह में समाज के कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण प्रसाद सोनकर (पूर्व अध्यक्ष, सोनकर धर्मशाला वाराणसी) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू लाल सोनकर (पूर्व कोषाध्यक्ष, सोनकर धर्मशाला वाराणसी) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में राम सूरत सोनकर (उप पुलिस अधीक्षक), कैलाश नाथ सोनकर (पूर्व विधायक, अजगरा), दिलीप सोनकर (पूर्व सदस्य, खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड), कल्लू राम सोनकर (सेवानिवृत्त, रेलवे मंडल वाराणसी) तथा सुनील कुमार सोनकर (पूर्व विधायक, अज़गरा विधानसभा) शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन अध्यक्ष राजकुमार सोनकर “सर जी” (अध्यक्ष, सोनकर धर्मशाला, टकटकटपुर) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर होली के रंगों के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और होली मिलन के माध्यम से उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और सौहार्द को मजबूत किया।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।
