राजा दरवाजा व्यापार समिति का भव्य ‘होली मिलन’ एवं स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

वाराणसी, राजा दरवाजा व्यापार समिति द्वारा सिटी गार्डन, चौकाघाट में ‘होली मिलन समारोह-2026’ एवं स्थापना दिवस का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ तिवारी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि रहे। विशिष्ट अतिथियों में हिन्दू युवा वाहिनी के विभाग प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा तथा वाराणसी व्यापार मंडल (काशी प्रांत) के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रहरि शामिल हुए। पार्षद इंद्रेश सिंह एवं पार्षद संजय केशरी की भी विशेष उपस्थिति रही।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, बाबा विश्वनाथ एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद फाग गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन-गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्यों और प्रायोजकों को सम्मानित भी किया गया।
समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन व्यापारियों के बीच एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवित रखते हैं। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक मेसर्स जगदीश प्रसाद बर्नवाल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री सुनील निगम, कोषाध्यक्ष शिवम मौर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी के लिए भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

