Varanasi UP…न्यू टैक्स धर्म संगम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, आयकर व जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

न्यू टैक्स धर्म संगम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, आयकर व जीएसटी के नए प्रावधानों पर मंथन।

वाराणसी, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स, जीएसटी बार एसोसिएशन एवं इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल के क्रिस्टल हॉल में AIFTP के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर ‘द न्यू टैक्स धर्म संगम’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
संगोष्ठी में आयकर के नए अधिनियम एवं नियमावली, जो 1 अप्रैल 2026 से पुराने प्रावधानों का स्थान लेगी, पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसे कर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही जीएसटी अधिनियमों पर भी विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में आयकर विषय पर अधिवक्ता अजय रायेजादा सिंह (मुंबई) एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश मेहता (इंदौर) अपने विचार रखेंगे। वहीं नए कर प्रावधानों की जानकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट शिखर द्विवेदी द्वारा दी जाएगी। जीएसटी विषय पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट धर्मेन्द्र श्रीवास्तव (कानपुर) व्याख्यान देंगे तथा अधिवक्ता स्नेह वर्मा विषय की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य आयकर आयुक्त हरी गोविन्द सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जीएसटी अधिकरण के सदस्य अनंजय कुमार राय, केंद्रीय सेवा कर अधिकरण के सदस्य प्रदीप कुमार चौधरी, आयुक्त केंद्रीय जीएसटी वाराणसी मंडल विनिश चौधरी तथा अपर आयुक्त राज्य जीएसटी वाराणसी मंडल मिथिलेश शुक्ल शामिल होंगे।
इस अवसर पर AIFTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एस. वेंकट रमणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार एवं राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता . भाष्कर सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन ओ.पी. शुक्ल (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, AIFTP एवं अध्यक्ष, जीएसटी बार एसोसिएशन) के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति में अतनु अधिकारी (कांफ्रेंस सचिव), असीम जफर (को-चेयरमैन), आनंद पाण्डेय (संयोजक) सहित संजय वर्मा, प्रकाश गुप्ता, शशिकांत शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, पुनीत कुमार सिंह, आशुतोष भारद्वाज, जमुना शुक्ला, अवधेश दुबे, राकेश श्रीवास्तव आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts