Varanasi UP ..वाराणसी में बैंक ऑडिट पर सेमिनार आयोजित।

वाराणसी में बैंक ऑडिट पर सेमिनार आयोजित।

विशेषज्ञों ने LFAR और NPA पर दी विस्तृत जानकारी।

वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा शनिवार, 28 मार्च 2026 को होटल बालाजी पैलेस, महमूरगंज में “बैंक ऑडिट” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईआरएस कात्यायनी भाटिया (डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू), पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर दीपक सिंह तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वाराणसी के डीजीएम शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए विनय कुमार जैन एवं पूर्व अध्यक्ष सीए अजय कुमार मिश्रा ने की। संचालन सीए मयूख दवे और सीए हर्ष भूरा ने किया।
सेमिनार के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता सीए राघवेन्द्र गोयल ने LFAR (लॉन्ग फॉर्म ऑडिट रिपोर्ट) की रिपोर्टिंग पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि LFAR बैंक की वित्तीय अनियमितताओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट है, जिसमें बैंक की संपत्तियों, देयताओं, आय-व्यय तथा जोखिम प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल होती है। इसमें ऑडिटर की राय, ऑडिट के दौरान सामने आए मुद्दे तथा उनके समाधान के उपायों का भी उल्लेख किया जाता है।
द्वितीय सत्र में वक्ता सीए अनीरुद्ध तिवारी ने NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) वर्गीकरण और IRAC (इनकम रिकग्निशन एंड एसेट क्लासिफिकेशन) के ऑडिट दृष्टिकोण पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IRAC ऑडिट का उद्देश्य बैंकों की आय और संपत्तियों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना है, जिसमें ऋण की बकाया अवधि, वसूली की संभावना तथा सुरक्षा का आकलन शामिल होता है।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय तथा द्वितीय सत्र में शाखा कोषाध्यक्ष सीए नमन कपूर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts