हर हुनरमंद हाथ को काम देने में महत्वपूर्ण योगदान करता है रोज़गार मेला – दीपक कुमार बजाज़
रोजगार सृजन व कौशल विकास के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर रहा है इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन – दीपक कुमार बजाज


उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी वाराणसी में वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री हँसराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित लाखो हुनरमंद कामगार युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन द्वारा पूरे प्रदेश के अनेक जिलों में वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा, जिसके अंतर्गत प्रथम रोजगार मेले का आयोजन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किया गया इसी क्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी में किया गया जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने अपने संबोधन में कहा कि IIA प्रारंभ से ही MSME के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है एवं कौशल विकास हेतु सदैव आगे बढ़कर सहायता हेतु तत्पर रहा है।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारियों द्वारा युवाओं को उनके रोजगार परक कौशल विकास के लिए न सिर्फ प्रेरित किया जा रहा है बल्कि निश्चित रूप से उनको जीवन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास भी सरकार कर रही हैं ।
उत्तर प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने में अपने दूरदर्शी नेतृत्व के लिए माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही साथ इस क्षेत्र में अपनी टीम को निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रमुख सचिव हरि ओम (IAS) की भी सराहना करता हूँ।
IIA सदैव एमएसएमई वर्कफोर्स को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के साथ मिलकर कौशल विकास और निःशुल्क रोजगार एकीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है ।
रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अनेक प्रदेशों की सौ से अधिक कंपनियाँ मौजूद थी जो मेले में आये अनेक युवाओं को रोजगार प्रदान मौके पर ही साक्षात्कार करके नियुक्ति पत्र प्रदान कर रही थी ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे, प्रधानाचार्य आई टी आई करौंदी अरुण कुमार यादव, आईआईए वाराणसी के चैप्टर चायरमैन पंकज अग्रवाल, गौरव गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे ।
