सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े जिले में आयोजन, विभिन्न ब्लॉकों में 1400 से अधिक सहायिकाओं की भर्ती
धारा लक्ष्य समाचार

शफीक अहमद
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के परियोजना कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास/लोकार्पण करते हुए कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में सीतापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या की उपस्थिति में 10 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जनपद के विभिन्न विकास खंडों—ऐलिया, बेहटा, बिसवां, हरगांव, गोंदलामऊ, लहरपुर, सीतापुर शहर, रामपुरमथुरा, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, पहला, सकरन, खैराबाद, कसमण्डा, महोली, मछरेहटा, परसेण्डी, रेउसा एवं पिसावां—में कुल 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 1408 सहायिकाओं की भर्ती की गई है।
खैराबाद क्षेत्र से चयनित सहायिकाओं में शशीप्रभा, अंजली, दिपांशी वर्मा, सर्वेश कुमारी एवं गीता शामिल हैं, जबकि सीतापुर शहर क्षेत्र से सरिता कुमारी, लक्ष्मी, राधना, रेशमी देवी और सूफिया को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इसके अतिरिक्त जिले में बाल विकास परियोजना कार्यालयों के विस्तार को लेकर रामपुरमथुरा, मछरेहटा, खैराबाद, गोंदलामऊ, महमूदाबाद, ऐलिया, मिश्रिख एवं शहर क्षेत्र में शिलान्यास किया गया, जबकि कसमण्डा परियोजना कार्यालय का लोकार्पण हुआ। साथ ही पुरवा रेवान (महमूदाबाद), सरैयाकादीपुर-2 (पहला) एवं करसा-2 (रेउसा) में नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास भी किया गया।
इस पहल का उद्देश्य बाल विकास सेवाओं को मजबूत करना, पोषण स्तर में सुधार लाना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
