वाराणसी में सिंधी समाज का भव्य आयोजन,रंगारंग कार्यक्रमों से सजी सांस्कृतिक संध्या ||
वाराणसी :- पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत वाराणसी के तत्वाधान में मेला कमेटी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम महमूरगंज स्थित चौरसिया लाँन में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्टदेव झूलेलाल साईं के दीप प्रज्वलन से हुआ | संरक्षक एस कुमार सुखवानी व व्यापारिमल नैनवानी ने संस्था का परिचय कराया | मेला कमेटी चैयरमेन कुमार सचदेवा ने मेले सम्बन्धित कार्यक्रमों को विस्तृत से बताया | कार्यक्रम मे पंचायतों व संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सिंधियत,देशभक्ति व प्रेरणाश्रोत्त नाट्य व गीत प्रस्तुत किये गये जिन्हे मुख्य अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया | कार्यक्रम के दौरान सिंधी पकवान नाश्ते की व्यवस्था व कार्यक्रम पश्चात भोजन की व्यवस्था भी की गई थी | कार्यक्रम का सफल संचालन को चैयरमेन रवि सेहता, प्रिया ज्ञानचन्दानी ने किया | मुंबई से आये जूनियर गोविंदा ने तो अपने डांस से समा बाँध दिया |


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र (दयालु),कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मनोज राय धूपचंडी (पूर्व मंत्री एवं प्रवक्ता समाजवादी पार्टी),शरद शर्मा,सुरेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव,मनीष सिंह,अतुल श्रीवास्तव,विनय राय “बब्बू” अंबरीश सिंह भोला (मानद सदस्य विकास प्राधिकरण), अजय सिंह (अध्यक्ष हिन्दु युवा वाहिनी) सहित इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
कार्यक्रम के मुख्य संयोजकों में मुख्यता भरत बदलानी,विजय वाधवानी,विनय सचदेवा आदि मुख्य संयोजकगण थे ||
