अभ्यस्त वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी का ऑटो बरामद।

वाराणसी, कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत थाना कैण्ट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक अभ्यस्त वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया एक ऑटो बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के पर्यवेक्षण में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कैण्ट पुलिस टीम ने 26 मार्च 2026 को तड़के 00:40 बजे हजरत बाबा अली बक्स शहीद मजार के पास से अभियुक्त सलीम उर्फ साहिल (उम्र 21 वर्ष), निवासी धमरिया थाना लोहता, वाराणसी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी का ऑटो (संख्या UP65CT 9711) बरामद किया गया है। यह ऑटो 17 मार्च 2026 को चोरी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट 24 मार्च 2026 को वादिनी सुमन सिंह द्वारा थाना कैण्ट में दर्ज कराई गई थी।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी तथा आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफलता में थाना कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र सहित उपनिरीक्षक मुन्ना यादव, अभिषेक सिंह, प्रवेश कुंतल, बलवंत कुमार एवं हेड कांस्टेबल दुर्गविजय त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।

