Varanasi UP…काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के न्याय मंच का पुनर्गठन।

काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के न्याय मंच का पुनर्गठन।

व्यापारिक हितों को मिलेगा नया बल।

वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल की सहायक संस्था ‘न्याय मंच’ का पुनर्गठन मुख्य संगठन के अध्यक्ष राकेश जैन के निर्देशानुसार किया गया। न्याय मंच, जो अपने गौरवशाली अतीत और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है, अब एक बार फिर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। न्याय मंच में आई शिथिलता को दूर कर उसे गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है, ताकि व्यापारिक हितों की रक्षा और आपसी समन्वय को पूर्व की भांति मजबूत किया जा सके। साथ ही भविष्य में अन्य संगठनों से संवाद कर इसके विस्तार की भी योजना है।
नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
संरक्षक – महेश चंद्र मिश्र
अध्यक्ष – सोनालाल सेठ
महामंत्री – महेश चंद्र माहेश्वरी
कोषाध्यक्ष – मनोज सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – केसरी नंदन उपाध्याय, राजेश सोनी आलोक अरोड़ा उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज चौरसिया,अच्छे लाल दुबे, राजरतन सिंह, नंदलाल अरोड़ा, प्रमात जैन, सोनू कपूर मंत्री – आवेश कुमार सेठ, सुरेश सेठ, ललन पांडे, संगठन मंत्री – सुमन मिश्रा
प्रचार मंत्री – आलोक जायसवाल
समाज सेवा मंत्री – (नाम निर्दिष्ट)
सदस्य – अमित यादव, नीतीश कुमार, प्रमोद केसरी, श्याम लाल गुप्ता पवन मोदी सहित अन्य,बैठक में सर्वप्रथम काशी व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष राकेश जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया तथा व्यापारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में न्याय मंच के पूर्व महामंत्री स्व. राकेश पांडे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन किया गया। बैठक में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts