Varanasi UP…नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

वाराणसी, कमिश्नरेट वाराणसी के थाना कैण्ट पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर व डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजाद चन्द्र सोनकर (20 वर्ष), निवासी गिलट बाजार बाईपास, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 0151/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री का पीछा कर रहा है और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 31 मार्च 2026 को सुबह 9:05 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना शिवपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में थाना कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यम यादव, उपनिरीक्षक आरती गौड़ एवं हेड कांस्टेबल बृजेश यादव की टीम शामिल रही।

Related posts