Varanasi UP..काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार कार्यक्रम 2 अप्रैल को, भव्य कलश यात्रा निकलेगी।

काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार कार्यक्रम 2 अप्रैल को, भव्य कलश यात्रा निकलेगी।

वाराणसी। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कसेरा समाज के माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार समिति के तत्वावधान में दिनांक 02 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को काशीपुरा स्थित माँ विन्ध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 09:00 बजे माँ की बधावा यात्रा काशीपुरा से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें 108 महिलाएं अपने मस्तक पर कलश धारण कर शामिल होंगी। यह यात्रा काशीपुरा से प्रारंभ होकर सप्तसागर, बुलानाला, नीची बाग, चौक, गोविंदपुर और राजा दरवाजा होते हुए पुनः काशीपुरा मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी।
समिति के अध्यक्ष विनोद कसेरा एवं उपाध्यक्ष रतनलाल कसेरा ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले 30 वर्षों से निरंतर चली आ रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी होती है। इस वर्ष भी काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
अध्यक्ष विनोद कसेरा ने काशीवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पावन कलश यात्रा में सम्मिलित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार समिति, काशीपुरा (वाराणसी) द्वारा किया जा रहा है।

Related posts