Varanasi UP…उदघाटन मुकाबले में रोटरी डाउनटाउन ने शाइन को दस विकेट से हराया।

उदघाटन मुकाबले में रोटरी डाउनटाउन ने शाइन को दस विकेट से हराया।

रोटरी प्रीमियम लीग में पहले दिन हुए छः मैच।

वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस की ओर से आयोजित रोटरी क्रिकेट लीग (आरपीएल) 3120 का उदघाटन मैच रोटरी क्लब डाउनटाउन ने एकतरफा मुकाबले में रोटरी क्लब शाइन को दस विकेट से हराकर अपने नाम किया। सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में डे-नाइट प्रारूप में चल रहे पाँच दिनी क्रिकेट लीग में शाइन के दस ओवरों में 66 रनों के जवाब में डाउनटाउन ने बिना विकेट खोए 71 रन बनाकर जबरदस्त जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में रोटरी इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट ने रोटरी क्लब रॉयल्स टाइगर को 86 रनों से हराया। इलाहाबाद की टीम ने दस ओवरों में 194 रनों का भारी भरकम स्कोर खड़ा कर दिया, जवाब में खेलने उतरी रॉयल्स टाइगर की टीम 108 रन ही बना सकी। तीसरें मुकाबले में रोटरी क्लब वाराणसी एलीट ने रोटरी क्लब मीरजापुर को 8 विकेट से हरा दिया। मीरजापुर के 73 रनो के जवाब में वाराणसी एलीट ने 5.4 ओवरों में ही 74 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। चौथे मुकाबले में रोटरी क्लब ग्रेटर को वाराणसी यूनिटी ने 8 विकेट से हरा दिया। ग्रेटर के मात्र 70 रनो के जवाव ने यूनिटी ने दो विकेट खोकर 71 रन बनाकर जीत हासिल की। पांचवा मुकाबला इलाहाबाद की टीम ने मेजबान रोटरी क्लब बनारस को 32 रनो से हराकर अगले दौर में प्रवेश की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया। वहीं छठें मुक़ाबले में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल ने रोटरी क्लब मिर्जापुर को 39 रनो से हरा दिया। सेंट्रल ने दस ओवरों में 151 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मीरजापुर की टीम 112 रन ही बना सकी। इस मौके पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल, विजय जायसवाल, आलोक पारिख आदि उपस्थित रहे। अजय राय एवं आरपी गुप्ता अंपायर रहे, स्कोरिंग नंदू यादव एवं कॉमेंटेटर शुभान हसन खान ने किया।

Related posts