सम्यक पार्टी की वाराणसी शाखा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ।

वाराणसी सम्यक पार्टी की वाराणसी शाखा द्वारा आज लोकतंत्र की वर्तमान दशा एवं दिशा पर गंभीर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कल्याणी वाटिका, बैंक कॉलोनी, महमूरगंज में किया गया। इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तपेंद्र प्रसाद शाक्य उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों, उसकी मजबूती एवं जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य के प्रथम वाराणसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सोनी द्वारा किया गया। अंत में राजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सम्यक पार्टी के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रिय अध्यक्ष मार्गदर्शक मंडल डॉ शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री जवाहर लाल, प्रांतीय मिडिया प्रभारी श्री राज कुमार पाण्डेय, राष्ट्रिय महा सचिव श्री के पी शाक्य, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ श्री कमल कुमार बाजपेई एवं अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत कर सम्यक लोक तंत्र स्थापित करने पर जोर दिया |

