Varanasi UP….पंख: एक नई उड़ान” एग्जीबिशन का भव्य आयोजन, 51 स्टॉल्स ने बढ़ाई रौनक।

पंख: एक नई उड़ान” एग्जीबिशन का भव्य आयोजन, 51 स्टॉल्स ने बढ़ाई रौनक।

वाराणसी, महमूरगंज।
बालाजी पैलेस काशी, महमूरगंज में “पंख: एक नई उड़ान” एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। यह इस प्रदर्शनी का 11वां एडिशन है, जिसमें कुल 51 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स में दिल्ली, मुंबई, कानपुर, इलाहाबाद, पटना, गुजरात और वाराणसी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजय लोहिया, सुनीता लोहिया, मीना त्रिवेदी, पूजा मधोक, पूजा दीक्षित और अनुपमा राय उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने एग्जीबिशन का अवलोकन किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
इस एग्जीबिशन का आयोजन एकता कपूर, गुंजन जालन और नेहा गिनोडिया द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न शहरों के व्यापारियों और हस्तशिल्पकारों को एक मंच प्रदान करना है।
प्रदर्शनी में फैंसी सूट, ज्वेलरी, साड़ियां, बैग-पर्स सहित कई आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगे हैं, जो महिलाओं और युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
वहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। बालाजी पैलेस काशी द्वारा “इच्छा स्वाद” नाम से फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जो रवि शंकर राय के नेतृत्व में संचालित हो रहे हैं। यहां पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन, डोसा, इडली सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं।
यह एग्जीबिशन शहरवासियों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का एक बेहतरीन अवसर बनकर उभरा है, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर इसका आनंद ले रहे हैं।

Related posts