वर्ल्ड हेल्थ डे पर मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा का हेल्थ टॉक आयोजन

वाराणसी वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गंगा शाखा द्वारा लंका स्थित न्यूबरग डायग्नोस्टिक में एक संक्षिप्त एवं ज्ञानवर्धक हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. नेहा शाह ने त्वचा देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं, वहीं डॉ. तनिमा मंडल ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं हड्डियों की मजबूती पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन रितिका द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्वाध्यक्षा सहित अन्य सदस्याओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
अंत में डॉक्टरों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

