Varanasi UP…भारतीय गोर्खा परिसंघ का रजत जयंती स्थापना दिवस रामनगर में धूमधाम से संपन्न।

भारतीय गोर्खा परिसंघ का रजत जयंती स्थापना दिवस रामनगर में धूमधाम से संपन्न।

वाराणसी, रामनगर: भारतीय गोर्खा परिसंघ के 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती समारोह के रूप में वाराणसी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनगर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह थापा ने की, जबकि संचालन सचिव दिल बहादुर थापा द्वारा किया गया। समारोह में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, चंदौली जिला संयोजक पदम सिंह राना, मंडल सलाहकार झलक बहादुर थापा तथा संगठन सचिव राधिका भट्टराई ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में थकिन्द्र राना, पोहर सिंह थापा, गायत्री देवी उपाध्याय, श्रीमती लक्ष्मी देवी, गुड़िया राना,संगम थापा, सूर्य थापा (बबलू) और कुल प्रसाद थापा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता और सामाजिक योगदान को लेकर विशेष चर्चा की गई तथा भविष्य में और सशक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related posts