Varanasi UP…करणी सेना जिला अध्यक्ष आलोक सिंह की माता का निधन।

करणी सेना जिला अध्यक्ष आलोक सिंह की माता का निधन।

वाराणसी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की माता बिन्दा सिंह उम्र 76 वर्ष का इलाज के दौरान बुधवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही घर पार्वती नगर कॉलोनी, पांडेयपुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। और उनका उपचार जारी था। इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार में उनके पति वीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके दो पुत्र हैं। जिनमें आलोक सिंह बड़े हैं। बिन्दा सिंह के निधन पर सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts