Varanasi UP….नोएडा चुनाव में अभिलेश वर्मा निर्विरोध प्रदेश महामंत्री बने।

नोएडा चुनाव में अभिलेश वर्मा निर्विरोध प्रदेश महामंत्री बने।

वाराणसी में भव्य स्वागत।

वाराणसी, नोएडा में आयोजित चुनाव में प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित अभिलेश वर्मा एवं पूर्वांचल अध्यक्ष भीम सिंह के वाराणसी आगमन पर बनारस स्टेशन पर वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अभिलेश वर्मा ने पुनः इस पद पर निर्वाचित होने के लिए प्रदेश के सभी टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेंट एवं कैटरिंग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही आगामी लगन सीजन को देखते हुए गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सचिव से मुलाकात कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री मनोज रावत अच्छू, रोहित पाठक, मोहन गुप्ता, विष्णु प्रसाद, जामवंत सिंह, प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts