वाराणसी में प्रधानाचार्य परिषद का सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जनपद वाराणसी द्वारा 8 अप्रैल 2026 को भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन में सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार राय (सदस्य, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) उपस्थित रहे।
सम्मेलन में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, परिषद के संरक्षक देव कृष्ण शर्मा, जनपद अध्यक्ष डॉ. चारु चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित जनपद के अनेक प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
समारोह के दौरान वाराणसी जनपद से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों तथा उनके स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अशोक कुमार सिंह (डीएवी इंटर कॉलेज), डॉ. एन.के. सिंह (जे.पी. मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज), डॉ. श्यामजीत सिंह यादव (खेदन लाल इंटर कॉलेज), राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ. रमेश प्रताप सिंह (उदय प्रताप इंटर कॉलेज) तथा डॉ. राजेश पाठक (हाथी बरनी इंटर कॉलेज) प्रमुख रहे।
अधिवेशन में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर पुनः डॉ. चारु चंद्र राम त्रिपाठी का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. गोविंद नारायण सिंह, माया शंकर यादव, डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह, उमेश नारायण सिंह एवं फूलचंद पटेल चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह, महामंत्री पद पर डॉ. आनंद प्रभा सिंह, मंत्री पद पर रामराज मिश्रा, शशि प्रकाश गौतम, गुलाब सिंह एवं संजय दुबे का चयन हुआ। संगठन मंत्री के रूप में डॉ. उमेश कुमार सिंह तथा संयुक्त मंत्री पद पर भरत विश्वकर्मा और कलाधर दुबे चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रियंका तिवारी, मधु यादव, नीति सिंह, मनजीत पटेल एवं प्रदीप वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

