सुपर सीडर तकनीक से गेहूं उत्पादन में 15% बढ़ोतरी, वाराणसी में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम सम्पन्न।

वाराणसी, कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के प्रक्षेत्र पर सुपर सीडर तकनीक से बोए गए गेहूं की क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एन.के. सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि श्री शैलेंद्र सिंह, उप निदेशक कृषि श्री अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी श्री संगम मौर्य तथा वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य श्री शीतला सिंह सहित केंद्र के वैज्ञानिक एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने बताया कि सुपर सीडर तकनीक से बोए गए गेहूं में परंपरागत विधि की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ है। साथ ही इस तकनीक से फसल पर खराब मौसम का प्रभाव भी कम पड़ता है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलता है।
कार्यक्रम किसानों के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रदर्शन एवं वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस दौरान डॉ. राहुल, डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. पूजा, राणा पियूष, अरविंद, अशोक, अमरनाथ आदि भी उपस्थित रहे।

