आरएसएमटी में ‘इन्नो-विजन 2026’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

वाराणसी। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) के उद्यमिता प्रकोष्ठ द्वारा ‘इन्नो-विजन 2026’ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अमन गुप्ता ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया।
प्रतियोगिता में बीबीए, बीसीए, एमसीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने नवोन्मेषी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन नवाचार, व्यवहार्यता, विस्तार क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. आशुतोष गुप्ता (रसायन विज्ञान विभाग, उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी), डॉ. देव नारायण (कृषि विज्ञान विभाग, उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी) एवं पी. एन. सिंह (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग, आरएसएमटी) शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीबीए फाइनल ईयर की आयुषी दुबे और देविका सिंह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान एमबीए की कुमकुम सिंह, खुशी सिंह और आशु यादव को मिला, जबकि तृतीय स्थान सोनम यादव और शिवाली राय ने हासिल किया।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा हर्षिता शर्मा एवं छात्र हिमांशु सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनीता कालरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

