Varanasi UP…धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, सफाई कर्मियों के लिए विशेष अवकाश की उठी मांग।

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, सफाई कर्मियों के लिए विशेष अवकाश की उठी मांग।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती दया नगर, सिगरा स्थित बाल्मीकि बस्ती में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा बच्चों के बीच मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में सरकार से मांग की कि ऐसे महान व्यक्तित्व के जन्मदिवस पर सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही वाराणसी में वर्षों से लंबित 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के मामले का शीघ्र समाधान कराने तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वेरिहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रमुख महामंत्री रवीन्द्र कुमार मेहता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार भारती ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू भारती (पूर्व पार्षद), प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष वैध, सुनील वर्षा, राजकुमार, सुनिता देवी, कलावती देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts