Lucknow UP: लगातार लव जिहाद का शिकार बन रही हिन्दू बेटियां :गोपाल राय

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ:विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हिंदू बच्चियों को ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों में निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बेटियां ऐसे षड्यंत्रों से सतर्क रह सकें। साथ ही उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं, जिससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सके। इसी क्रम में

जनपद संतकबीर नगर से आई पीड़िता सितारा चौहान ने बताया कि उनकी पुत्री प्रीति चौहान को आफताब अंसारी (निवासी – ग्राम कड़सहरा, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर) द्वारा बहला-फुसलाकर ब्रेनवॉश किया गया और उसे अपने साथ ले जाया गया। पीड़िता के अनुसार, उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना खलीलाबाद में धारा 376, 323, 506 के अंतर्गत तथा थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर में धारा 323, 427, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे धमकी दी गई कि यदि वह अधिक कार्रवाई करने का प्रयास करेगी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता अत्यंत भयभीत है और बार-बार अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रही है।

लखनऊ के गोमती नगर निवासी राजेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी पुत्री शुभाली शुक्ला से एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बताकर पहले दोस्ती की और बाद में उसे धार्मिक स्थलों पर ले जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री पर मानसिक दबाव बनाकर उसे नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पुत्री के पास से एक डायरी मिली, जिससे इस प्रकार के दबाव के संकेत मिलते हैं।

जनपद झांसी के थाना शहर कोतवाली से आए पीड़ित आकाश साहू ने बताया की हमारा पड़ोसी सुवेश खान, जाहीर खान, शान खान एवं जावेद मकरानी ने हमारे भाई को अपनी दुकान में बुला कर बुरी तरह पिटा और लगातार मारता पीटता है | कहता है कि अपना मकान हमें बेचो वरना तुम्हारी हत्या कर दूंगा | जैसे तुम्हारे बाप की हत्या हुई थी वैसे ही तुमको और तुम्हारे भाई को भी जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है | सुवेश खान का मामा जो पेशे से एडवोकेट है मुझपर झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है |

प्रयागराज से आई पीड़िता पवन पांडेय ने बताया कि उनके इकलौते 24 वर्षीय पुत्र अचिंतय पाण्डेय की गोमती नगर लखनऊ स्थित एक हॉस्टल में हत्या कर दी गई। घटना के बाद से वह लगातार न्याय के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Related posts