पट्टी में परशुराम जयंती पर फरसा स्थापना की माँग, जल्द करने का ऐलान

पट्टी (प्रतापगढ़), भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) ने पट्टी के उड़ैयाडीह मोड़ को “भगवान परशुराम तिराहा” घोषित करने और वहाँ विशाल फरसा स्थापित करने की माँग उठाई।
संगठन के संस्थापक राजा सक्षम सिंह ‘योगी’ ने कहा कि प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण आज स्थापना रोकी गई, लेकिन निकट भविष्य में जनसमर्थन के साथ इसे हर हाल में स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से रोक के कारण लिखित रूप में सार्वजनिक करने की माँग की और कहा कि भगवान परशुराम सम्पूर्ण समाज के प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में ब्राह्मण-क्षत्रिय एकता का संदेश भी दिया गया।

