भीषण गर्मी में सपा नेताओं ने बांटी छाछ, आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास।

वाराणसी बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) अधिवक्ता किशन सेठ तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संत नरहरी चेतना मंच के नेतृत्व में नीचीबाग डाकखाने के पास आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए छाछ का वितरण किया गया।
किशन सेठ ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ी रहती है और किसी भी आपदा में निरंतर जनसेवा करती है। उन्होंने कहा कि भीषण धूप को देखते हुए आम जनता के लिए पहले जिला मुख्यालय पर जूस वितरण किया गया था और आज नीचीबाग क्षेत्र में छाछ बांटी गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सेठ ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, जिससे लोगों को धूप से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने नगर निगम से मांग की कि शहर में जगह-जगह ठंडे पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए।
जिला अध्यक्ष आशुतोष सेठ ने कहा कि बढ़ती गर्मी से आम जनता परेशान है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि छाछ वितरण से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलें, नियमित रूप से पानी और ग्लूकोज का सेवन करें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रहेंगे।

