Varanasi UP…बीएचयू के छात्रों ने कैंसर मरीजों के लिए किया रक्त व प्लाज्मा दान

बीएचयू के छात्रों ने कैंसर मरीजों के लिए किया रक्त व प्लाज्मा दान

मानवता की मिसाल, कई जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा जीवनदान।

वाराणसी, संवाददाता कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त व प्लाज्मा दान किया।
इस पहल में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार, भूपेंद्र और श्वेताभ ने स्वेच्छा से भाग लिया। छात्रों ने बताया कि कैंसर मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लाज्मा की आवश्यकता होती है, ऐसे में उनका यह योगदान कई जिंदगियां बचाने में मदद करेगा।
यह कार्यक्रम निदेशक डॉ. यू.पी. सिंह के मार्गदर्शन में वाराणसी हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। इसमें डॉ. तरुण वर्मा, हिमांशु गुप्ता और खुशबु कुमारी ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया।
छात्रों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने और अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related posts