Varanasi UP… वाराणसी में राजस्व संग्रह अमीन संघ की नई जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न।

वाराणसी में राजस्व संग्रह अमीन संघ की नई जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न।

वाराणसी। आज राजस्व संग्रह अमीन संघ, जनपद वाराणसी की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सदर सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी तहसील सदर वाराणसी नितिन सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री श
संजय कुमार श्रीवास्तव ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सदर संत्र विजय सिंह ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार श्रीवास्तव (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व संग्रह अमीन संघ के समस्त सदस्य, पदाधिकारी, राजस्व निरीक्षक संघ, लेखपाल संघ, बाबू वर्ग तथा अनुसेवक संघ के अध्यक्ष, मंत्री सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related posts