Varanasi UP…बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, शंकराचार्य के सान्निध्य में सम्पन्न हुई द्वार पूजा।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, शंकराचार्य के सान्निध्य में सम्पन्न हुई द्वार पूजा।

बदरीनाथ (उत्तराखंड),
वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधानों के बीच आज प्रातः 6:15 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। वैशाख शुक्ल सप्तमी के शुभ मुहूर्त पर यह पावन अवसर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
कपाट खुलने से पूर्व द्वार पूजा एवं पंचांग पूजन की विधियां पूरी की गईं, जिसके पश्चात नर पूजा की जिम्मेदारी रावल जी ने संभाली। इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 12 सितंबर 2022 को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पद पर प्रतिष्ठित हुए थे और यह लगातार चौथा अवसर है जब वे बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने कहा कि कपाट खुलने के साथ ही आगामी छह माह तक समस्त सनातन धर्मावलंबी भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं और अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।
समारोह में स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती, स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि, स्वामी श्रीनिधिरव्यानन्द सागर, स्वामी अप्रमेयशिवसाक्षात्कृतानन्द गिरि सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी, विजय कपरवाण, डॉ. बृजेश सती, अशोक टोडरिया, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, अनिल भारद्वाज, किरण जानी, देवानन्द शुक्ल, देवेन्द्र पाण्डेय, सुरेश जानी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts