RJP पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; बच्चों और अभिभावकों ने लिया संकल्प।

वाराणसी: बजरंग नगर कॉलोनी, दौलतपुर रोड, पांडेयपुर स्थित RJP पब्लिक स्कूल में आज ‘पृथ्वी दिवस’ (Earth Day) के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं— विधि, अर्नव, आरव, माधवी, रिया, वीर, आयज़ा, आन्या, वेदांत और शानवी ने विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। बच्चों ने चार्ट, पोस्टर और संदेशों के जरिए पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ज़ोर दिया।
इस अभियान की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया, ताकि पर्यावरण सुरक्षा का यह संदेश केवल स्कूल तक सीमित न रहकर हर घर तक पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों और अभिभावकों के इस सामूहिक और सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

