जय माँ दुर्गे सेवा ट्रस्ट का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव 25 व 26 अप्रैल को।

वाराणसी। जय माँ दुर्गे सेवा ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सोनारपुरा स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में संपन्न होगा।
महोत्सव के पहले दिन 25 अप्रैल (शनिवार) को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सामान्य ज्ञान, कला, मेहंदी एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।
दूसरे दिन 26 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 1 बजे से ट्रेडिशनल मॉडलिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लगभग 90 महिलाओं एवं 26 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल में अध्यक्ष ज्योति प्रजापति, संस्थापिका शीला देवी एवं कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा शामिल हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

