Varanasi UP…मेधावी छात्रा का इंटरमीडिएट रिजल्ट से सही आया तो हुई परेशान

मेधावी छात्रा का इंटरमीडिएट रिजल्ट से सही आया तो हुई परेशान

छात्रा के परिवार हाईकोर्ट जाने को तैयार लगाएंगे न्याय की गुहार

वाराणसी शिवपुर के ललिता शास्त्री इंटर कॉलेज की ब्रिलिएंट छात्रा शिवानी सोनकर को मात्र 183 अंक, क्लास 11 और प्री-बोर्ड में 80% से पास होने के बावजूद मिला निराशा

वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र के ललिता शास्त्री इंटर कॉलेज की छात्रा का एक ऐसा मामला सामने आया है कि इंटरमीडिएट की छात्रा शिवानी सोनकर (रोल नंबर 2266973810), जो अपनी कक्षा में हमेशा फर्स्ट आती थी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन करती थी, इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट से बुरी तरह टूट गई है। 22 अप्रैल 2026 को घोषित रिजल्ट में शिवानी को हिंदी में 68, अंग्रेजी में 33, भौतिकी में 23, जीव विज्ञान में 33 और रसायन विज्ञान में 26 अंक मिले। कुल 183 अंक (लगभग 36%) के साथ उसका रिजल्ट बेहद खराब रहा। जबकि कक्षा 11 में वह 80 प्रतिशत अंकों से पास हुई थी और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड परीक्षा में भी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। शिवानी सोनकर, पुत्री हेमराज सोनकर, गिलट बाजार, शिवपुर, वाराणसी की रहने वाली हैं। वे BHU के प्रज्ञान 2025 प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी हैं। छात्रा ने कहा, हम हर जगह आगे रहते आए हैं, पढ़ाई से कभी पीछे नहीं हटे, फिर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मेरे इतने कम नंबर कैसे आ गए।
परिवार का आरोप है कि यह रिजल्ट छात्रा की मेहनत के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और कॉपी की पुन: जांच की मांग करेंगे। शिवानी ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा, जब तक मुझे न्याय नहीं मिलेगा, मैं लड़ती रहूंगी। यह मामला काशी के शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गया है, जहां मेधावी छात्राओं के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

Related posts