Varanasi UP….फ्यूज़न ऑफ एरा’ के साथ भव्य समापन, नन्हें कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

फ्यूज़न ऑफ एरा’ के साथ भव्य समापन, नन्हें कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग।

वाराणसी। सनबीम स्कूल, वरुणा में आयोजित सात दिवसीय नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। ‘फ्यूज़न ऑफ एरा’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग युगों के संगीत और नृत्य का सुंदर संगम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। विभिन्न प्रस्तुतियों में प्ले हाउस मेडले, बप्पी लहरी गीत, कार्टून नृत्य, के-पॉप, बॉलीवुड फ्यूजन और देशभक्ति नृत्य शामिल रहे। सीनियर छात्रों ने शाहरुख खान गीतों और विलेन मेडले पर शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में ‘किंग्स मेडले’, ‘म्यूजिकल रोड ट्रिप’ और अभिभावकों द्वारा ‘दीवाज़ मेडले’ विशेष आकर्षण रहे। अंत में सिनेमा मेडले के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा मिश्रा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

Related posts