चिराग कोचिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन: हाईस्कूल में प्रियांशु जिला टॉपर सूची में, इंटर में श्रेया ने बढ़ाया मान।
वाराणसी (सारनाथ):
23 अप्रैल को शाम 4 बजे जैसे ही यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हुए, सारनाथ स्थित चिराग कोचिंग सेंटर में खुशी की लहर दौड़ गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी।
हाईस्कूल (10वीं) में संस्थान के छात्र प्रियांशु यादव ने 94.8% अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता व संस्था का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में श्रेया पांडे ने 89% अंक लाकर संस्था का मान बढ़ाया।
अन्य सफल विद्यार्थियों में हाईस्कूल से प्रिंस यादव (84%), गौरव यादव (83.5%), अंजली यादव (83.5%), आयुष पटेल (83%), सचिन तिवारी (80.5%) और अखिलेश गोंड (80%) शामिल रहे।
इंटरमीडिएट में श्रेया के बाद वंदना पटेल (83.20%) तथा रीना, आकाश, अनंत, आशीष, अनुष्का, अमन, रक्षा, पीयूष, अनुराग, अर्जुन और किशन ने भी सराहनीय अंक प्राप्त किए।
गौरतलब है कि गणित विषय में प्रियांशु यादव ने 99 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं 12वीं की छात्राओं श्रेया और वंदना ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया।
परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के डायरेक्टर दीपक मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई, जिसके बाद मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर आनंद सर, ओम प्रकाश सर, अजीत सर, अवनीश सर, नीरज सर, अमन, अमित, मनीष, आशीष सर, विनु, आंचल, नेहा, रुपाली और दीपमाला सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
चैनल से बातचीत में डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और पूरे कोचिंग परिवार के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


प्रेरणादायक पंक्तियां:
“उड़ान भरनी है तो हौसले बुलंद रखो,
मंज़िल खुद रास्ता देगी, कदम मजबूत रखो।”
