Varanasi UP…बुद्ध पूर्णिमा: शांति, करुणा और आत्मप्रकाश का संदेश — प्रो. बिहारी लाल शर्मा।

बुद्ध पूर्णिमा: शांति, करुणा और आत्मप्रकाश का संदेश — प्रो. बिहारी लाल शर्मा।

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा केवल भगवान बुद्ध की जयंती नहीं, बल्कि मानवता को शांति, करुणा और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाने वाला महोत्सव है। उन्होंने बताया कि बुद्ध का ‘धम्म’ जीवन के दुःखों के कारण और उसके निवारण का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है।
प्रो. शर्मा ने कहा कि बुद्ध का ‘मध्यम मार्ग’ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है, जबकि ‘अष्टांगिक मार्ग’ व्यक्ति के नैतिक और मानसिक विकास का आधार है। आज के अशांत विश्व में बुद्ध का “अप्प दीपो भव” संदेश आत्मप्रकाश और वैश्विक शांति की दिशा दिखाता है।
उन्होंने अपील की कि इस पर्व को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि उसके मूल संदेश—करुणा, संयम और जागरूकता—को जीवन में अपनाकर मनाया जाए।

Related posts